फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक देश, एक चुनाव से देश को मिलेगी गति : कठेरिया

Mon, 21 Apr 2025 11:37 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं के साथ मौजूद सदर विधायक। - फोटो : कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं के साथ मौजूद सदर विधायक।
विज्ञापन
दिबियापुर। एक देश, एक चुनाव के समर्थन में सोमवार को राजरानी महाविद्यालय में महिला सम्मेलन का आयोजन हुआ। इसमें मुख्य अतिथि, सदर विधायक गुड़िया कठेरिया ने कहा कि एक देश एक चुनाव से समय, धन और ऊर्जा की बचत की जा सकती है।
विज्ञापन

कहा कि देश के विकास को गति दी जा सकती है। उन्होंने कहा कि नीतियों का क्रियान्वयन सुचारु रूप से किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि बार-बार चुनाव कराने से शिक्षकों की ड्यूटी लगानी पड़ती है। चुनावी प्रबंधन में कई तरह की समस्याएं सामने आती हैं।
उन्होंने सभी से एक राष्ट्र, एक चुनाव के विचार को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया। विधायक ने शिक्षिकाओं, छात्राओं और महिला मोर्चा की सदस्यों के साथ संवाद किया और उनके सवालों के जवाब दिए।
विज्ञापन

इस मौके पर जिला संयोजक चंद्रकांती मिश्रा, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष मंजू सिंह चौहान, श्रद्धा मनु चौहान, पूर्व चेयरमैन रानी पोरवाल, मनु राजपूत, कंचन श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें