अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस मुरादगंज डाकघर भी डेढ़ माह से बुनियादी सुविधाओं से जूझ रहा है। कार्यदिवस में बिजली न आने से स्पीड पोस्ट, किसान विकास पत्र, सुकन्या योजना आदि का लाभ उपभोक्ताओं को नहीं मिल पा रहा है।
डाकघर में मौजूद उपभोक्ता जितेंद्र यादव, हरेंद्र राठौर आदि ने बताया कि स्पीड पोस्ट के लिए वह पिछले 15 दिनों से भटक रहे हैं। लेकिन पोस्टिंग का काम नहीं हो रहा है।
वहीं, पैसा निकालने गए श्यामजी शुक्ला का कहना है कि धन का आहरण भी नहीं हो रहा है। जिससे उन्हें परेशानी है। स्थानीय ग्रामीण पंकज शर्मा, अमित पोरवाल आदि का कहना है कि डाक विभाग के शुरुआती दिनों में आधुनिकीकरण तो करा दिया लेकिन मेंटीनेंस पर कोई ध्यान नहीं दिया। जिससे परेशानी हो रही है।
उन्हें डाक सेवा के लिए औरैया या अजीतमल जाना पड़ता है। जिसमें पैसा व समय भी बर्बाद हो रहा है।