फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कटी केबिल मिलने पर कराएं एफआईआर

Thu, 20 Aug 2015 11:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
चीफ इंजीनियर धनीराम मौर्य ने आज ब्रह्मनगर मोहल्ले में तीन उपभोक्ताओं द्वारा मीटर लगे होने के बाद भी मीटर के पहले केबिल काटकर बिजली की चोरी करते पकड़ा। उन्होंने एक्सईएन पंकज शर्मा को तुरंत एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन



इस दौरान श्री मौर्य ने घरों के बाहर लगे मीटरों को स्वयं देखा तथा सील लगी न मिलने पर अधिकारियों पर नाराजगी जताई। एसडीओ गजेंद्र सिंह ने बताया कि गुरुवार को चलाए गए सघन चेकिंग अभियान के दौरान 769 उपभोक्ताओं के कनेक्शन चेक किए गए।



वहीं तीन नए संयोजन जारी किए गए, जबकि 177 मीटर बदलकर नए लगाए गए। वहीं बिजली चोरी करते पकड़े गए तीन उपभोक्ताओं के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई गई है।


 

आज कखावतू फीडर पर एक बजे मिलेगी आपूर्ति- औरैया। असैनी से कखावतू विद्युत केंद्र तक आई 33 हजार केवीए की लाइन पर पेड़ों की शाखाएं छूने के चलते आए दिन फाल्ट हो रहे हैं।
विज्ञापन




एसडीओ गजेंद्र सिंह ने बताया कि इसके चलते 21 अगस्त को कखावतू फीडर से जुड़े उपभोक्ताओं को सुबह 11 बजे दी जाने वाली विद्युत आपूर्ति दोपहर एक बजे चालू की जा सकेगी।


एई मीटर की चीफ इंजीनियर ने लगाई क्लास -कानपुर मंडल के चीफ इंजीनियर विद्युत ने गुरुवार को अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान एई मीटर द्वारा आदेश के बावजूद कार्यालय स्थापित न किए जाने व डेढ़ माह में शहर में बदले गए मीटरों की जानकारी उपलब्ध न कराने पर क्लास लगाई।



वहीं डेड लाइन बीतने के बाद भी बकाएदार टावरों के कनेक्शन न काटे जाने पर एक्सईएन को फटकार लगाई। चेतावनी दी कि गुरुवार शाम तक कनेक्शन न कटे तो भुगतना होगा खामियाजा।


 
चीफ इंजीनियर कानपुर मंडल धनीराम मौर्य ने एई मीटर संजीव अरोड़ा को डेढ़ माह से चलाए जा रहे सघन विद्युत चेकिंग अभियान के दौरान बदले गए मीटरों की संख्या उपलब्ध न कराने पर क्लास लगाई।



कहा कि इस माह में हर हालत में कार्यालय स्थापित होना चाहिए। लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। चेतावनी दी कि नौकरी अब आसान नहीं है, काम से जी चुराना अब नहीं चलेगा।


 
वहीं एक्सईएन से बकाएदार टावरों के 15 अगस्त तक कनेक्शन काटे जाने के निर्देश के बाद भी अब तक पालन न होने पर जमकर बरसे। चीफ इंजीनियर ने गुरुवार शाम तक आदेश का अनुपालन न होने पर खामियाजा भुगतने की चेतावनी दी।



चीफ इंजीनियर श्री मौर्य ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि शहर में चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान में एक-एक उपभोक्ता का मीटर बदलकर घर के बाहर लगाया जाए। काम में किसी भी प्रकार की लापरवाही बरती गई तो अंजाम अच्छे नहीं होंगे।
विज्ञापन




इस मौके पर अधीक्षण अभियंता बीके गुप्ता, एक्सईएन पंकज शर्मा, झब्बूराम, एई मीटर संजीव अरोड़ा, एसडीओ गजेंद्र सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें