औरैया। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर पुलिस मॉकड्रिल व रक्षात्मक प्रयासों की रिहर्सल बच्चों के साथ करेगी। पुलिस का यह प्रयास बच्चों के जरिए उनके परिवारों व समाज तक पहुंचाया जाएगा। शासन के निर्देश पर इन बच्चों का सत्यापन कराया जा रहा है।
युवाओं व बच्चों को पुलिस की ओर से आजाद हिंद फौज की झलकियां दिखाई जाएंगी। वहीं, बच्चों को आपात स्थिति से निपटने की तरकीबें भी सिखाई जाएंगी। शहर से लेकर गांवों में किसी तरह की घटना से निपटने के लिए युवाओं को मॉकड्रिल के जरिए प्रशिक्षण दिया जाएगा। विषम परिस्थितियों में उठाई जाने वाली जरूरी सावधानी से बच्चे रूबरू होंगे।
प्रशिक्षण के बाद भी बच्चे पुलिस के संपर्क में रहेंगे। समय समय पर वो अपने यहां की गतिविधियों व घटनाओं को लेकर पुलिस से सूचनाएं साझा करेंगे। इस आयोजन में व्यापारियों को शामिल किया जाएगा।