फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: बरौनाकलां के लिए जनता बस सेवा शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। जनता बस सेवा की सौगात बुधवार से यात्रियों को दे दी गई। हालांकि इसे अभी बरौनाकलां के लिए शुरू किया गया है। इस बस में यात्रियों से आम किराये से कम किराया लिया जाएगा।
विज्ञापन

जिले में लोकल रूटों पर जनता बस सेवा की सौगात प्रस्तावित थी। इसके लिए पांच रूटों का चयन किया गया था। मिनी बसों के अभाव में यह सुविधा यात्रियों को महज बरौनाकलां तक ही मिल सकेगी। इस बस का संचालन दिबियापुर, कुदरकोट व बिधूना से बरौनाकलां तक किया जा रहा है। यह बस औरैया से शाम 5 बजे चलकर दिबियापुर, रामगढ़, बिधूना, कुदरकोट होते हुए बरौना कलां तक जाएगी। इस बस में औरैया से दिबियापुर का किराया 23 रुपये, औरैया से बिधूना 53 रुपये, औरैया से कुदरकोट 64 रुपये, औरैया से बरौनाकलां 73 रुपये व दिबियापुर से बिधूना 30 रुपये निर्धारित किया गया है। एआरएम अपर्णा मीनाक्षी ने बताया कि बरौनाकलां के लिए जनता बस सेवा शुरू कर दी गई है। इसमें कम किराए पर यात्री सफर कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें