फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: ईको से टकराई ओमनी वैन, सात घायल

Tue, 28 Apr 2026 12:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
बिधूना (औरैया)। कोतवाली क्षेत्र के रठगांव स्थित करुणा इंटर कॉलेज के पास रविवार रात लगभग पौने 11 बजे ईको कार व ओमनी वैन की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में सात लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी बिधूना में भर्ती कराया। यहां से दो को रेफर कर दिया गया। क्षेत्र के गांव लखनहारा गांव निवासी रामस्वरूप (75), मनौनापुर थाना रसूलाबाद निवासी सुंदरलाल सिंह (65), लखनहारा निवासी सुघर सिंह (60) और राजेश (50) ईको कार से कन्नौज के गांव राजपुर कराना बरात में जा रहे थे।
इसी दौरान रठगांव के पास एरवाकटरा की तरफ से आ रही ओमनी वैन से उनकी ईको कार की भिड़ंत हो गई। इससे इन लोगों के अलावा दूसरी कार में सवार उन्नाव के शुक्लागंज निवासी आयुष (27), कानपुर देहात के विनायकपुर निवासी मनोज व चालक कुलदीप घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन

इसमें गंभीर घायल आयुष को कानपुर व रामस्वरूप को सैफई रेफर कर दिया गया। राहगीरों व आसपास के लोगों ने बताया कि हादसा भूसा लदे एक ट्रैक्टर को ओवरटेक करने के दौरान हुआ। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात बहाल करा दिया। कोतवाल मुकेश बाबू चौहान ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें