फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण से वृद्ध की मौत, एक मरीज हुआ ठीक

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। कोरोना संक्रमण से सोमवार को एक वृद्ध की मौत हो गई। सीएमओ डॉ. अर्चना श्रीवास्तव ने बताया कि लखनऊ के प्राइवेट कोविड अस्पताल में भर्ती बिधूना ब्लॉक के गांव ठाकुरगांव निवासी 62 वर्षीय वृद्ध की 19 जून को मृत्यु हो गई थी। जिसकी रिपोर्ट सोमवार को अपडेट की गई।
विज्ञापन

जिले में अब मृतकों की संख्या 184 हो गई है।
सोमवार को जिले में कोई नया केस नहीं मिला है। होम आइसोलेट एक संक्रमित ठीक हुआ है। जिले के बाहर के कोविड अस्पतालों में भर्ती मरीजों की संख्या 26 है। एक्टिव हॉटस्पॉट 12 बचे हैं। जिले भर में स्वास्थ्य टीमों ने 1500 सैंपल लिए। सैफई लैब से अब 662 सैंपलों की रिपोर्ट आने का इंतजार है। सीएमओ ने बताया कि कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के अंतिम दौर में बेहद सावधानी की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें