फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार पलटने से वृद्ध की मौत, चार घायल

विज्ञापन
रामप्रकाश की फाइल फोटो। - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
सहार। बेला थाना क्षेत्र के पुरवा रावत के पास औरैया-कन्नौज मार्ग पर शुक्रवार सुबह तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर खड्ड में पलट गई। हादसे में एक वृद्ध की मौत हो गई, जबकि परिवार के चार लोग घायल हो गए। सभी कन्नौज से गंगा स्नान कर घर लौट रहे थे।
विज्ञापन

बेला के जलालपुर निवासी किसान रामप्रकाश (66) अपनेझाबरपुर्वा, दिबियापुर निवासी ममेरे भाई पतरौल, उनके पुत्र कैलाश बाबू, गोविंद व रिश्तेदार मिथलेश पत्नी भोला सिंह के साथ गुरुवार देर रात गंगा स्नान करने कन्नौज के मेहंदीघाट किराये की कार से गए थे। गंगा स्नान कर सभी लोग शुक्रवार सुबह कार से घर लौट रहे थे। तभी चालक को झपकी आ गई और कार औरैया-कन्नौज मार्ग में ग्राम पुरवा रावत के पास सड़क से उतरकर खड्ड में जाकर पलट गई। कार सवार लोगों की चीखपुकार सुनकर ग्रामीण दौड़े और कार में फंसे घायलों को बाहर निकाला। इसी बीच चालक घायलावस्था में भाग निकला।
सूचना पर सहार चौकी प्रभारी राजपाल सिंह पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को सीएचसी पूर्वा तरा सहार में भर्ती कराया। यहां पर डॉक्टर ने रामप्रकाश को मृत घोषित कर दिया। जबकि गंभीर रुप से घायल चारों लोगों को कन्नौज के तिर्वा मेडिकल कालेज में रेफर कर दिया। सूचना पाकर पहुंचे परिजनों ने बताया कि रामप्रकाश इन दिनों सहार के शहबाजपुर निवासी बहन के घर पर थे। बेला थाना प्रभारी जीवाराम ने बताया कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें