फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से वृद्ध की मौत, चालक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के दिबियापुर रोड स्थित बिरिया भट्ठा के पास तेज रफ्तार कार ने साइकिल सवार वृद्ध को टक्कर मार दी। इसके बाद कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में वृद्ध की मौत हो गई। कार चालक घायल हो गया। उसे गंभीर हालत में कानपुर भेजा गया है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के कखावतू स्थित कांशीराम कॉलोनी निवासी मनोज मिश्रा का बेटा प्रवीन सोमवार शाम को दिबियापुर रोड पर कार चला रहा था। उसी दौरान बिरिया भट्ठे के पास तेज रफ्तार कार ने साइकिल सवार वृद्ध को टक्कर मार दी। इसके बाद कार अनियंत्रित होकर पलट गई।
हादसे में वृद्ध की मौके पर मौत हो गई। कार चला रहा प्रवीन घायल हो गया। पुलिस के मुताबिक मरने वाले की पहचान नहीं हो सकी है। घायल का कानपुर के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। कोतवाली प्रभारी रवि श्रीवास्तव ने बताया कि कार को कब्जे में लेकर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें