फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उगाही करने वाले स्कूलों पर नजर रखेंगे पदाधिकारी

Fri, 08 May 2015 12:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
सपा जिला कार्यालय पर समाजवादी छात्रसभा की बैठक में तय हुआ कि विद्यालयों में प्रवेश के समय अवैध धन उगाही पर कार्यकर्ता निगाह रखेंगे। ऐसे स्कूल प्रबंधन की शिकायत शासन को भेजेेंगे। साथ ही विद्यालय प्रशासन के खिलाफ संघर्ष किया जाएगा।
विज्ञापन



 
जिलाध्यक्ष बुद्धिमान सोनू कुशवाहा ने पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि छात्र- छात्राओं की समस्याओं को गंभीरता से लें। साथ ही उनका निराकरण कराने का प्रयास करें।


कहा कि संगठन के पदाधिकारी गांव गांव जाकर सरकार की उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाएं। कहा कि ध्यान रखें कि कालेजों में प्रवेश के नाम पर छात्रों से अवैध धन उगाही न हो।
विज्ञापन



उन्होंने पदाधिकारियों से संगठन मजबूत बनाने का आह्वान किया। इससे पूर्व नव मनोनीत पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र देकर उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। अनुराग सविता, उत्तम पोरवाल, सोनू गौतम, हर्षित गुप्ता, राजेंद्र गुप्ता, आसुतोष यादव, उपेंद्र शुक्ला आदि समेत खासी संख्या में पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें