फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: शहर की जलापूर्ति बेहतर बनाने के लिए अफसरों ने जानी प्रगति

Wed, 03 Sep 2025 10:55 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-03एयूआरपी 13 - जालौन रोड किनारे परियोजना के तहत बनाई गई पानी की टंकी। संवाद
विज्ञापन
औरैया। शहर की नई आबादी को पालिका की जलापूर्ति मिले, इसके लिए दो साल पहले जल निगम इटावा ने यहां पर तीन टंकियों और 70 किमी अंडरग्राउंड पाइपलाइन डालने का काम शुरू किया था। शहर में 90 फीसदी पाइपलाइन बिछाने का काम पूरा हो चुका है। दो टंकियां भी बन गई हैं जबकि एक टंकी निर्माण शेष है। मंगलवार को सीडीओ, जल निगम व सेतु निगम के अधिकारियों ने संयुक्त रूप से इस परियोजना का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने ठेकेदार से इंजीनियरों तक परियोजना को पूरा करने पर वार्ता की।
विज्ञापन

करीब दो साल पहले जल जीवन मिशन योजना के तहत शहर में तीन ओवरहेड टैंक, 20 ट्यूबवेल व 70 किमी की अंडरग्राउंड पाइपलाइन को मंजूरी मिली थी। इस परियोजना के लिए 33 करोड़ का बजट स्वीकृत हुआ था। किस्तों में जारी हुई धनराशि के मुकाबले शहर में जालौन रोड किनारे व दूधिया खेड़ा में दो पानी की टंकियों का निर्माण पूरा कर लिया गया है। 10 ट्यूबवेल भी बनकर तैयार हो गए हैं। परियोजना के तहत शहर की बढ़ी हुई रिहाइशी बस्ती में 70 किमी पाइपलाइन बिछाने का लक्ष्य है। इसके मुकाबले 68 किमी लाइन बिछा भी दी गई है हालांकि नगर पंचायत की ओर से तीसरी टंकी के लिए जमीन चिह्नांकन का काम पूरा नहीं किया जा सका है।
ऐसे में इस परियोजना में शामिल एक टंकी का निर्माण अभी तक अधर में लटका हुआ है। बन चुकी टंकियों से सप्लाई शुरू कराने को लेकर अधिकारियों ने ठेकेदार विनय यादव को जरूरी प्रबंध व ट्रायल करने के निर्देश दिए। जल निगम इटावा के एक्सईएन रिहान फारूखी व सीडीओ संत कुमार ने इस दौरान गलियों में पाइपलाइन बिछाने के लिए की गई खोदाई का भी जायजा लिया। गलियों में छानी गई इस खाक में एक गैस कंपनी की ओर से बिछाई गई पाइपलाइन के गड्ढे मिले जबकि पानी की पाइपलाइन के लिए किए गए गड्ढों का पटान पाया गया। सीडीओ संत कुमार ने बताया शासन के निर्देश पर शहर में जलापूर्ति को लेकर चल रही परियोजना का जायजा लिया गया था। परियोजना के तहत निर्धारित काम को जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें