फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: पिकअप मालिक व चालक ने जीएसटी कार्यालय में किया संपर्क

Wed, 03 Sep 2025 10:54 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। तीन दिन पहले अनंतराम टोल प्लाजा पर जीएसटी टीम ने खाद लदी पिकअप को बिना जीएसटी कागजों के पकड़ा था। मामला संदिग्ध होने पर पुलिस ने जालौन रोड किनारे एक मकान में छापा डाला और नकली खाद के कारोबार का भंडाफोड़ किया था। अब इस मामले में पिकअप मालिक व चालक ने वाहन छुड़ाने के लिए जीएसटी कार्यालय आए और अधिकारियों से संपर्क साधा लेकिन पूछताछ में पिकअप मालिक व चालक पिकअप में लदी खाद के दस्तावेज नहीं दिखा पाए हैं।
विज्ञापन

नकली खाद की सूचना पर जीएसटी टीम शनिवार रात अनंतराम टोल प्लाजा पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। यहां पर औरैया से इटावा की ओर जा रही एक पिकअप को रोका गया था। इसमें तकरीबन 60 बोरी खाद लदी हुई थी। पिकअप चालक से जीएसटी टीम ने खाद के कागजात मांगे थे। चालक के न दिखा पाने पर तमाम आशंकाएं गहराएं थी। सूचना पर पुलिस की खुफिया टीम ने मामले की पड़ताल शुरू की थी। कड़ी से कड़ी जोड़ते हुए पुलिस टीम जब जालौन रोड किनारे एक मकान पर पहुंची तो यहां नकली खाद के कारोबार का भंडाफोड़ हो गया था।
1000 बोरी नकली डीएपी मिली थी। इसकी बाजार में कीमत 14 लाख के करीब आंकी गई थी। पुलिस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। उधर इस मामले की परतें खोलने वाली पिकअप में भी खाद की 60 बोरियां मिली थीं। इनके सैंपल लेकर कृषि विभाग ने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा है। पकड़ी गई पिकअप को छुड़ाने के लिए वाहन मालिक व चालक ने जीएसटी कार्यालय में संपर्क साधा है लेकिन वो खाद के कागजात नहीं दिखा सके हैं।
विज्ञापन

जीएसटी मोबाइल पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि कृषि विभाग पिकअप में मिली खाद की गुणवत्ता की जांच कर रही है। पिकअप मालिक व चालक ने वाहन छुड़ाने के लिए संपर्क किया था लेकिन वो कागज नहीं दिखा पाए हैं। कृषि विभाग की रिपोर्ट आने के बाद जीएसटी चोरी का जुर्माना लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें