फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब 18 से इटावा-फफूंद के बीच दौड़ेगी स्पेशल मेमू ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर। इटावा-फफूंद मेमू अब 18 अप्रैल से शुरू होगी। पूर्व में यह ट्रेन 11 अप्रैल से चलनी थी। पर, तकनीकी कारणों से ट्रेन चलाने का कार्यक्रम निरस्त कर दिया गया था। यह ट्रेन पाता एवं अछल्दा रेलवे स्टेशनों के हजारों यात्रियों के लिए संजीवनी साबित होगी। यहां के व्यापार को इस ट्रेन से बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन

वर्ष 2015 में आठ नवंबर को फफूंद कानपुर मेमू ट्रेन का संचालन शुरू हुआ था। तब से ही औरैया जिले के पाता एवं अछल्दा रेलवे स्टेशन के यात्रियों ने इस ट्रेन को इटावा से चलाने की मांग शुरू कर दी थी।
रेल प्रशासन ने फफूंद कानपुर मेमू का विस्तारीकरण कर 11 अप्रैल से इटावा तक चलाने की संस्तुति दी थी। तकनीकी कारणों इसे निरस्त कर दिया गया। अब रेल प्रशासन ने फिर से फफूंद इटावा स्पेशल मेमू ट्रेन को 18 अप्रैल से चलाने का शेड्यूल जारी किया है।
विज्ञापन

04179 अप फफूंद इटावा मेमू स्पेशल ट्रेन 18 अप्रैल की रात नौ बजकर पांच मिनट पर फफूंद से चलकर रात 10 बजकर 30 मिनट पर इटावा पहुंचेगी। जबकि 04180 डाउन इटावा फफूंद मेमू स्पेशल ट्रेन 19 अप्रैल की सुबह पांच बजे इटावा से चलकर पांच बजकर 55 मिनट पर फफूंद रेलवे स्टेशन पहुंचेगी।
इसके बाद ट्रेन नियमित तौर पर चलेगी। रेल अधिकारियों के अनुसार ट्रेन का संचालन 18 अप्रैल से नियमित शुरू होने से पहले 17 अप्रैल को एक दिन के लिए अप की 01803 व डाउन की 01804 उदघाटन स्पेशल ट्रेन को एक दिन के लिए चलाया जाएगा। जिनको जनप्रतिनिधि एवं रेल अधिकारी हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
अप की 01803 ट्रेन को शाम चार बजे फफूंद से व डाउन की 01804 को शाम पांच बजकर 20 मिनट पर इटावा से रवाना किया जाएगा। फफूंद रेलवे स्टेशन के अधीक्षक वेदप्रकाश ने इटावा से फफूंद के बीच स्पेशल मेमू ट्रेन के 18 अप्रैल से नियमित चलने के शेड्यूल की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें