फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब सीधे पीड़ित के संपर्क में रहेंगे स्वयं आईजी

Wed, 25 Mar 2015 01:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
साहब एक  वर्ष हो चुका है, परंतु अभी तक इलेक्ट्रानिक्स शोरूम में हुई लाखों के इलेक्ट्रानिक्स उत्पाद की चोरी की घटना का खुलासा नहीं हो पाया है।
विज्ञापन



दिबियापुर थाने में आइना दिवस में पहुंचे आईजी आशुतोष पांडेय के समक्ष औरैया रोड स्थित अजय इलेक्ट्रानिक्स शोरूम के स्वामी अजय यादव ने जल्द चोरी का खुलासा करने की फरियाद की। आईजी ने आश्वस्त किया कि अब उनकी निगरानी में टीम गठित करके जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।



अजय इलेक्ट्रानिक्स शोरुम के स्वामी अजय प्रताप सिंह के अनुसार 26 मई 14 की रात चोरों ने शोरूम एवं शोरुम गोदाम से लगभग साढ़े चौतीस लाख का सामान एवं सवा दो लाख रुपए नकद चोरों ने पार कर दिए थे। इतनी बड़ी वारदात का अभी तक कोई खुलासा नहीं हुआ।
विज्ञापन




इस पर आईजी आशुतोष पांडेय ने जल्द ही घटना का खुलासा करने का आश्वासन दिया। कहा कि घटना का खुलासा होने तक वे सीधे पीड़ित के संपर्क में रहेंगे।



शिकायतकर्ता कंचौसी बाजार निवासी संतोष कुमार कठेरिया ने बताया कि उसके पुत्र दीपक का 11 जनवरी को अपहरण हो गया था। पुलिस के दबाव में 6 मार्च को अपहरणकर्ता जुहीखा के वीहड़ों में उसके पुत्र को छोड़कर भाग गए थे। पुत्र ने जिन अपहरणकर्ताओं के नाम बताए। पुलिस अभी भी उनको पकड़ नहीं रही।
विज्ञापन



आईजी ने एक सप्ताह में प्रगति होने का आश्वासन दिया। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष अंजनी कुमार त्रिपाठी भी दो पीड़ितों को लेकर पहुंचे।


मेंहदी हसन, कमलेश कुमारी, वेदप्रकाश, कांती देवी, सुषमा मिश्रा, रोहन सिंह आदि ने शिकायतें आईजी के समक्ष रखीं। एसपी मनोज तिवारी, सीओ शिवराज, प्रभारी निरीक्षक दिबियापुर विक्रमाजीत समेत जिले के थानाध्यक्ष मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें