कस्बा स्थित रूपपुर सहार में नवनिर्मित विद्युत उपकेंद्र का शनिवार को क्षेत्रीय विधायक ने लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री वास्तविक में विकास पुरुष हैं, उनकी सोच प्रदेश का चहुंमुखी विकास कराना है। ग्रामीण क्षेत्र में 334.00 लाख रुपये की लागत से यह विद्युत उपकेंद्र का लोकार्पण हो रहा है।
रूपपुर सहार जो कि अभी तक अंधेरे में था। ग्रामीणों को विद्युत उपलब्ध नहीं हो पा रही थी। इसके चलते क्षेत्रीय सपा विधायक प्रमोद कुमार गुप्ता ने नवनिर्मित विद्युत उपकेंद्र का लोकार्पण किया।
विद्युत उपकेंद्र का लोकार्पण करते हुए बिधूना विधायक प्रमोद कुमार गुप्ता ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के अंदर विकास की अद्भुत क्षमता है और उन्हीं की देन है कि आज रूपपुर कटरा में 33/11 केवी 25 एमबीए विद्युत उपकेंद्र का लोकार्पण किया गया।
कहा कि मुख्यमंत्री की मंशा गांव से लेकर शहर तक संपूर्ण विकास की है। इसके चलते क्षेत्र में चहुंमुखी विकास का क्रम जारी है।
उन्होंने जनता से कहा कि उनके लिए सपा से बेहतर अन्य कोई दल नहीं है। इसलिए उन्हें सरकार के विकास कार्यक्रमों को देखना और परखना चाहिए। कहा कि आने वाले दिनों में सपा का मजबूती के साथ समर्थन भी करना चाहिए।
इस मौके पर एसई डिस्ट्रीब्यूशन केवी गुप्ता, एसईएन सेकेंड्री वर्क कानपुर आरके गुप्ता, एसडीओ बिधूना झब्बूराम गौतम, जेई आमोद आनंद, प्रोजेक्ट इंजीनियर लखनऊ उमेश शाह के अलावा नरेश यादव, रामजी सेंगर, बिंटू गुप्ता, गौरव गुप्ता, बृजेंद्र बाबू, मनोज गुप्ता प्रधान, चंद्रपाल, राजकुमार, शिवमंगल सिंह, विजय आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।