फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारियोंं ने किया निदेशक का घेराव

Sat, 22 Aug 2015 12:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
विद्युत समस्याओं को लेकर शुक्रवार को व्यापार मंडल (मिश्रा गुट) की अगुवाई में व्यापारियों ने दक्षिणांचल विद्युत वितरण खंड के निदेशक का घेराव किया। व्यापारी नेताओं ने आईएसआई प्रमाणित मीटर न  लगाए जाने पर सवाल उठाए। वहीं शहर को आपूर्ति करने वाले विद्युत सब स्टेशन की जर्जर मशीनों को दुरस्त कराने की मांग की।
विज्ञापन



व्यापारी नेताओं ने सब स्टेशन पर जिंदगी और मौत से जूझकर काम करने वाले कर्मचारियों  की समस्याओं से भी अवगत कराया।


व्यापार मंडल (श्याम बिहारी मिश्रा गुट) के नगर अध्यक्ष राजेश बाजपेई, नगर महामंत्री विपिन मित्तल, जिला महामंत्री  स्वतंत्र अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष अमर विश्नोई, कोषाध्यक्ष श्रीराम पुरवार,  उमेश वर्मा समेत 50 से अधिक व्यापारियों ने निदेशक/नोडल अधिकारी सघन विद्युत चेकिंग अभियान एससी भारतीय का घेराव किया।



व्यापारी नेताओं ने भारतीय को शहर में व्याप्त विद्युत समस्याओं से अवगत कराया। बताया कि मांग के अनुरूप विद्युत शेड्यूल लागू न होने से आमजन के सामने गंभीर संकट खड़ा हो गया है।
विज्ञापन



 
व्यापारियों ने रात 10 से सुबह सात बजे तथा सुबह 11 से पांच बजे तक विद्युत आपूर्ति दिए जाने की मांग की थी। बावजूद इसके विद्युत विभाग ने रात में 12 से सुबह सात बजे का शेड्यूल थोप दिया, जिससे आम उपभोक्ता रात में देर से आपूर्ति आने के कारण नींद नहीं ले पा रहे हैं और पूरा दिन खराब हो जाता है।



व्यापारियों ने शहर में लगाए जा रहे विद्युत मीटरों की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए आईएसआई मार्का मीटर न लगाए जाने पर आक्रोश जताया। इसके अलावा देवकली में  निर्माणाधीन पड़े 132 केवी विद्युत उप संस्थान के निर्माण में हो रही देरी पर ठोस कदम उठाए जाने की मांग की।
विज्ञापन



इस मौके पर युवा जिलाध्यक्ष सतीश वर्मा, नगर कोषाध्यक्ष उमेश वर्मा, देवेश शुक्ला, रवीशंकर शुक्ला, भानू राजपूत उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें