फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन हास्पिटल, तीन पैथोलॉजी व एक मेडिकल स्टोर को नोटिस

विज्ञापन
एरवाकटरा स्थित पैथोलॉजी पर जांच करते डिप्टी सीएमओ बीपी शाक्य। संवाद - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
एरवाकटरा (औरैया)। उमरैन व एरवाकटरा में स्वास्थ्य विभाग की टीम को तीन हॉस्पिटल व तीन पैथोलॉजी अवैध रूप से संचालित मिलीं। निरीक्षण के दौरान डिप्टी सीएमओ ने एक मेडिकल स्टोर पर मरीज का इलाज होते पाया। टीम में मौजूद डिप्टी सीएमओ ने सभी भागे संचालकों को नोटिस जारी किया।
विज्ञापन

एरवाकटरा व उमरैन कस्बा में रविवार को डिप्टी सीएमओ डॉ.बीपी शाक्य टीम के साथ पहुंचे। डिप्टी सीएमओ शाक्य ने बताया कि एरवाकटरा व उमरैन कस्बे में अवैध रूप से बिना लाइसेंस व डिग्री के हास्पिटल व पैथोलॉजी खोलकर मरीजों का इलाज किए जाने की शिकायत मिल रही थी। वह टीम के साथ पहुंचे तो उन्हें लज्जा नगर स्थित एक पैथोलॉजी, एक हॉस्पिटल संचालक व एरवाकटरा के अमित पैथोलॉजी, सूर्या हास्पिटल, कृष्णा हास्पिटल व एरवाकटरा ब्लॉक के पास शीतला मेडिकल स्टोर पर मरीजों का इलाज होता मिला।
कस्बा उमरैन में एक पैथोलॉजी सेंटर व प्रेरणा हॉस्पिटल में निरीक्षण किया। इस दौरान एरवाकटरा के पांच व उमरैन के दो संचालक भाग गए। ये सभी हॉस्पिटल व पैथोलॉजी के संचालक बताए जा रहे हैं। बताया कि तीन हॉस्पिटल, तीन पैथोलॉजी के अलावा जिस मेडिकल स्टोर में मरीज का इलाज होते मिला था, सभी को नोटिस जारी किया गया है। वहीं कुछ प्राइवेट हॉस्पिटल व पैथोलॉजी बंद मिले हैं। जिन्हें जल्द चेक किया जाएगा। बताया कि कुछ दिन पहले कटरा चौराहे पर बिना किसी लाइसेंस के इलाज करते समय एक प्राइवेट हॉस्पिटल में एक महिला की मृत्यु हो गई थी। इसी के बाद से हॉस्पिटल व पैथोलॉजी पर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें