फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैठक में न आने पर तीन बैंक प्रतिनिधियों को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
जिलाधिकारी अभिषेक सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिला सलाहकार समिति की बैठक में ऋण उपलब्ध कराए जाने की समीक्षा की गई।
विज्ञापन

इस दौरान बैठक में तीन इंडियन ओवरसीज, ओरिएंटल बैंक, और यूनियन बैंक के प्रतिनिधियों के न आने पर नोटिस जारी किया गया है।
जिलाधिकारी ने पाया कि सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में 312, पूर्वांचल बैंक में 255, एसबीआई में 26 व पंजाब नेशनल बैंक में 24 ऋण संबंधी पत्रावलियां लंबित हैं।
निर्देश दिए कि बैंक बुधवार व गुरुवार को दोपहर दो से चार बजे का समय निर्धारित करते हुए केसीसी से संबंधित आवेदनों पर निस्तारण करना सुनिश्चित करें।
यदि किसी प्रकार की कोई दिक्कत आती है तो डीडी कृषि से संपर्क किया जाए। डीएम ने बैंकों के प्रतिनिधियों को निर्देश दिए कि किसी भी स्थिति में आने वाले संबंधी आवेदनों में लापरवाही नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने आज एरवाकटरा स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। यहां अव्यवस्थाओं पर अधीक्षक डॉ. जीतेंद्र कुमार क़ो कार्य प्रणाली सुधारने की चेतावनी दी। साथ में अजय कुमार पांडेय एवं अन्य कर्मचारी उपस्थिति रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें