फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैठक में अनुपस्थित डीपीआरओ को डीएम ने जारी किया नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। आज से विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान शुरू होगा। इसको लेकर जिला मुख्यालय पर बुधवार को बैठक हुई। इसमें अनुपस्थित रहे जिला पंचायत राज अधिकारी को नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन

डीएम सुनील कुमार वर्मा ने जिला टास्क फोर्स की बैठक में बताया कि 31 जुलाई तक विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान, 12 से 25 जुलाई तक दस्तक अभियान चलाया जाएगा। अभियान में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के साथ नगर विकास, पंचायती राज, पशुपालन, बाल विकास विभाग, शिक्षा विभाग, दिव्यांगजन कल्याण विभाग, कृषि एवं सिंचाई विभाग, सूचना एवं उद्यान विभाग के अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। डीएम ने शहर से लेकर गांवों तक तालाबों में एंटी लार्वा दवाइयों के छिड़काव के लिए निर्देशित किया।
दस्तक अभियान में आशाएं घर-घर जाकर बुखार, टीबी रोगियों, दिमागी बुखार के कारण दिव्यांग व्यक्तियों व कुपोषित बच्चों को चिह्नित कर सूची तैयार करेंगी। बैठक के दौरान सीएमओ डा. अर्चना श्रीवास्तव, एसीमओ डॉ शिशिर पुरी व डा. अशोक कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें