फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: कर्ज नहीं, नशे की लत ने ली किसान की जान

Mon, 13 Oct 2025 11:06 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
अयाना। किसान की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला कसने मौत की पुष्टि हुई है। पुलिस के अनुसार किसान पर किसी भी प्रकार का कर्ज न होने की बात सामने आई है। बैंक शाखा से भी कोई नोटिस भी नहीं दिया गया था। शव परिजन के सुपुर्द कर दिया गया। दोपहर बाद उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के महमूदपुर निवासी 53 वर्षीय किसान सुनील दत्त खेती कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। बेटी उजाला के अनुसार उसके नाम तीन बीघा खेत है। इस पर उसने लोन ले रखा था जबकि पुलिस के अनुसार किसान शराब का आदी था। इसको लेकर परिवार में अक्सर विवाद हुआ करता था। पड़ोसियों ने भी पुलिस की पूछताछ में इस बात को स्वीकारा है। रविवार तड़के व खेत पर था। सुबह छह बजे भाई सागर खेत उसे चाय देने गया था तो किसान का शव खेत पर स्थित मचान में बाइक के क्लच वायर के फंदे पर लटक रहा था।
जानकारी पर पहुंची थाना पुलिस ने छानबीन व परिजन से पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। सोमवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट पुलिस को मिली। इसमें किसान की गला कसने से मौत की पुष्टि हुई। थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि संबंधित बैंक शाखा से पता कराया गया तो किसान पर किसी प्रकार का कर्ज न लेने की बात सामने आई है। साथ ही शाखा की तरफ से कोई भी नोटिस नहीं दिया गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें