फोटो-13एयूआरपी03- अधूरा पड़ा भगवतापुर का आंगनबाड़ी केंद्र का भवन। संवाद
बिधूना। ग्राम पंचायत रामनगर के मजरा कल्यानपुर, भगवतापुर व महू में आंगनबाड़ी केंद्रों का निर्माण कार्य अधर में लटका हुआ है। इससे गांवों में आंगनबाड़ी सेवाओं के संचालन में भारी दिक्कतें आ रही हैं जबकि इसके लिए प्रधान डीएम को शिकायती पत्र और आंगनबाड़ी विभाग ठेकेदारों को नोटिस भी दे चुका है।
ग्राम पंचायत रामनगर के मजरा कल्यानपुर में वर्ष 2019-20 में, मढोकमीत के मजरा भगवतापुर व महू ग्राम पंचायत में वर्ष 2018-19 में आंगनबाड़ी केंद्रों के भवन निर्माण की स्वीकृति मिली थी। आरईएस विभाग की ओर से भवनों के निर्माण भी शुरू किए गए थे लेकिन कुछ माह बाद ही निर्माण अधूरा छोड़ दिए गए। तब से यह काम पूरी तरह ठप है। रामनगर के प्रधान देवेन्द्र सिंह ने बताया कि निर्माण रुके हुए सालों बीत गए हैं। कई बार तहसील दिवस में डीएम को शिकायती पत्र दिए गए लेकिन अभी तक सुध नहीं ली गई है।
उन्होंने कहा कि भवन न होने के कारण आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन या तो ग्रामीणों के घरों में या प्राथमिक विद्यालयों में किया जा रहा है। इससे बच्चों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। सीडीपीओ अभिषेक कुमार ने बताया कि तीनों केंद्रों का निर्माण कार्य आरईएस से कराया जाना है। इस संबंध में कई बार पत्राचार किया गया है लेकिन कार्य पूरा नहीं हो पाया है। विभाग से भी ठेकेदारों को नोटिस दिए गए हैं। सीडीओ संत कुमार ने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्रों के भवन निर्माण प्रकरण की समीक्षा की गई है। शीघ्र ही विभागीय स्तर पर कार्रवाई कर निर्माण कार्य पूरा कराया जाएगा।
फोटो-13एयूआरपी03- अधूरा पड़ा भगवतापुर का आंगनबाड़ी केंद्र का भवन। संवाद
फोटो-13एयूआरपी03- अधूरा पड़ा भगवतापुर का आंगनबाड़ी केंद्र का भवन। संवाद