फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैडमिंटन वेटरन मुकाबले में उत्तर क्षेत्र ने दक्षिण को हराया

विज्ञापन
फोटो 19एयूआरपी29- गेल की अंतरक्षेत्रीय खेल स्पर्धा में बैडमिंटन में खेलतीं टीमें फोटो 19एयूआरपी30- फ? - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
दिबियापुर (औरैया)। गेल में बुधवार से शुरू हुई 26वीं अंतर क्षेत्रीय खेल स्पर्धा के दूसरे दिन बैडमिंटन एवं फुटबाल प्रतियोगिता हुई। इसमें अलग अलग क्षेत्रों की टीमों के बीच मुकाबला हुूआ। अलग अलग खेलों में मैन आफ द मैच बने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया। फुटबाल एवं बैडमिंटन खेलों के फाइनल मुकाबले 21 दिसंबर को होंगे।
विज्ञापन

खेल स्पर्धा के दूसरे दिन गुरुवार को फुटबाल के चार मैच खेले गए। पहला मैच उत्तर क्षेत्र व मध्य क्षेत्र की टीमों के बीच खेला गया। मैच का उद्घाटन गेल पाता के कार्यकारी निदेशक एमवी रवि सोमेश्वरुडु ने टीम के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। रोमांचक मुकाबले में उत्तर क्षेत्र की टीम ने 4-0 से मैच जीत लिया। उत्तर क्षेत्र की ओर से जयंतो पंगिंग, आशीष बेहरा, सुप्रिया मोंडल, रहमान ने एक एक गोल किए। इस मैच के मैन ऑफ द मैच रहमान को मुख्य महाप्रबंधक राहुल गौतम ने पुरस्कृत किया। फुटबाल के दूसरे बेहद रोमांचक मुकाबले में उत्तर मध्य क्षेत्र व पश्चिम क्षेत्र की टीमें भिड़ीं। यह मैच 1-1 की बराबरी पर समाप्त हुआ। उत्तर मध्य क्षेत्र की ओर से कप्तान किंगसुख ने एक गोल किया। मध्य क्षेत्र की ओर से जिशाद अली ने एक गोल कर मुकाबला बराबरी पर ला दिया। मैन ऑफ द मैच सुखिंदर त्यागी रहे।
महाप्रबंधक वित्त डीके मिश्रा ने पुरस्कार दिए। तीसरा मुकाबला मध्य व दक्षिण क्षेत्र की टीमों के बीच खेला गया। मध्य क्षेत्र की टीम ने मैच 2-0 से जीता। मध्य क्षेत्र की ओर से धनंजय व दुसमंतो ने एक एक गोल किया। मैन ऑफ द मैच मध्य क्षेत्र के कप्तान संदीपन को उपमहाप्रबंधक एसके कटियार ने पुरस्कार दिया। गुरुवार का आखिरी मैच उत्तर व पश्चिम के बीच खेला जा रहा है। शाम को दूसरे सत्र में उत्तर क्षेत्र ने 4-0 से बढ़त बना ली थी। इधर, बैडमिंटन के आज टीम इवेंट के मुकाबले खेले गए। इसमें मैंस रेगुलर में मध्य क्षेत्र ने उत्तर क्षेत्र को 3-2 से हराया। मैंस वेटरन (40 वर्ष से अधिक) मुकाबले में उत्तर क्षेत्र ने दक्षिण क्षेत्र को 2-1 से हराया। शुक्रवार को भी फुटबाल एवं बैडमिंटन के शेष मुकाबले खेले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें