फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला से एटीएम बदलकर 65 हजार रुपए किए पार

विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर (औरैया)। एटीएम बूथ पर एक महिला का सहयोग करने के बहाने एक व्यक्ति ने एटीएम बदल लिया। एटीएम बदलने वाले व्यक्ति ने लगभग 65 हजार रुपये पार कर दिए। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

उर्मिला देवी पत्नी चतुर सिंह निवासी मेरखपुर दिबियापुर ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 19 नवंबर को दोपहर लगभग 12 बजे वह थाने के पास स्थित स्टेट बैंक के एटीएम बूथ से रुपये निकालने आई थी। एटीएम बूथ में मौजूद एक व्यक्ति ने रुपये निकालने में सहयोग करने के बहाने पीड़िता से उसका एटीएम कार्ड ले लिया। एटीएम लेने वाले व्यक्ति ने बाद में एक एटीएम पीड़िता को यह कहकर वापस कर दिया कि एटीएम से रुपये नहीं निकल रहे हैं।
पीड़िता एटीएम लेकर घर वापस लौट आई। बाद में बैंक से स्टेटमेंट निकलवाने पर पता चला कि उसके बैंक खाते से अलग-अलग तिथियों में रुपये निकाले गए हैं। बताया कि पहली बार 15 हजार रुपये, दूसरी बार 10 हजार रुपये निकाले गए। इसके बाद 6700 एवं 7300 रुपये की खरीददारी की गई। बाद में किसी गौरव प्रजापति के खाते में एटीएम से 25 हजार रुपये ट्रांसफर किए। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार शुक्ला के अनुसार पीड़िता की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी करने एवं आईटी एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें