फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवनियुक्त नोडल अधिकारी ने नगर पालिका में लिया जायजा, ईओ को दिए निर्देश

विज्ञापन
फोटो08एयूआरपी 36- ईओ बलवीर सिंह से जानकारी करते नव नियुक्त नोडल अधिकारी राजाराम अपर आयुक्त कानपुर म - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
औरैया में नगर पालिका प्रशासन में नियुक्त किए गए नोडल अधिकारी राजाराम अपर आयुक्त कानपुर मंडल ने बुधवार को नगर पालिका परिषद पहुंचकर अधिशासी अधिकारी बलबीर सिंह से कोविड-19 के तहत जानकारी हासिल की। वार्ड 15 के सभासद राहुल ने बताया कि निगरानी समिति के कुछ लोग ही सक्रियता से लगे हुए हैं।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी ने ईओ को निर्देश किया कि इसकी लगातार मॉनिटरिंग करते रहें और ढिलाई होने पर कार्रवाई करें। नोडल अधिकारी ने नगर क्षेत्र में बने हॉटस्पॉट एरिया की भी जानकारी की। ईओ ने बताया कि शहर में सिर्फ नरायनपुर ही एक ऐसा वार्ड है, जो हॉटस्पॉट है। जहां दो लोग संक्रमित हैं।
ईओ ने बताया कि उन स्थानों पर लगातार सैनिटाइजिंग का कार्य कराया जा रहा है और प्रतिदिन साफ-सफाई की कराई जा रही है। इस दौरान तहसीलदार राजकुमार चौधरी के अलावा और कर्मचारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें