फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसीएम की टक्कर से बाइक चालक की मौत

विज्ञापन
फोटो08एयूआरपी 27- जिला अस्पताल में मृतक युवक के परिजनों से पूछताछ करती पुलिस - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
औरैया में सदर कोतवाली क्षेत्र में जालौन रोड पर स्थित मजार के पास बुधवार दोपहर तेज रफ्तार डीसीएम ने सामने से आ रही बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक चालक की मौत हो गई।
विज्ञापन

जालौन जिले के थाना कुठौंद क्षेत्र के गांव मालपुर निवासी अरविंद (32) पुत्र छोटे लाल मंगलवार को औरैया कोतवाली क्षेत्र के गांव प्रयागपुर करमपुर स्थित अपनी ननिहाल आया था।
बुधवार सुबह मामी को डोरी पुरवा स्थित उनकी बहन की ससुराल छोड़ने गया। वहां से बाइक से दोपहर लगभग पौने तीन बजे अपने गांव मालपुर के लिए रवाना हुआ। कोतवाली क्षेत्र में जालौन रोड पर स्थित मजार के पास जालौन की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार डीसीएम ने सामने से बाइक में टक्कर मार दी। युवक बाइक समेत रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने बताया कि बाइक सवार युवक हेलमेट नहीं लगाए था।
विज्ञापन

उसे पुलिस ने 50 शैय्या युक्त जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना की सूचना पर मृतक युवक के परिजन अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौके पर मौजूद गांव वालों ने बताया कि युवक के आठ साल का एक पुत्र है। वह ट्रक चलाकर परिवार का भरण पोषण करता था। दो भाइयों में सबसे छोटा था। उसकी जेब से पुलिस ने मोबाइल व एक पर्स बरामद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें