फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: तीन दिन तक गर्मी से राहत नहीं

Wed, 28 May 2025 11:49 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
औरैया रोड पर दिन में पसरा रहा सन्नाटा। - फोटो : औरैया रोड पर दिन में पसरा रहा सन्नाटा।
विज्ञापन
औरैया। नौतपा में भीषण गर्मी ने लोगों को परेशान किया। दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। गर्मी का यह सिलसिला अगले तीन दिन तक जारी रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार तक अधिकतम तापमान 40 डिग्री के आसपास रहेगा।
विज्ञापन

बुधवार सुबह की शुरुआत चिलचिलाती धूप के साथ हुआ। 10 बजते ही सूरज सिर पर आ गया। ऐसे में बाहर निकलने वाले लोग छांव की तलाश करते नजर आए। वहीं घरों में लोग कूलर व एसी के बीच खुद को राहत देते नजर आए। यहां पर कुछ देर के लिए बिजली जाने पर लोग पसीने से तरबतर नजर आए।
वहीं मौसम विभाग के अनुसार गर्मी अगले तीन दिन तक ऐसा ही रहने वाला है। अधिकतम तापमान 40 डिग्री के करीब रहेगा। जबकि न्यूनतम तापमान 28 व 29 के बीच रहेगा। मौसम वैज्ञानिक डॉ. रामपलट ने बताया कि शनिवार के बाद तापमान में कुछ हद तक गिरावट देखने को मिल सकती है। फिलहाल तीन दिन तक दोपहर के समय लू चलेगी। ऐसे में सावधानी बरतनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें