फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरैया: निष्ठा प्रशिक्षण में बच्चों को कला से जोडने की दी गई सीख

विज्ञापन
प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले शिक्षक - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
औरैया। ब्लॉक संसाधन केन्द्र पर चल रहे निष्ठा प्रशिक्षण के द्वितीय बैच के दूसरे दिन निष्ठा मॉड्यूल के कला समेकित शिक्षा पर प्रतिभागियों ने समूह कार्य के माध्यम से अलग-अलग पेपर क्राफ्ट बनाकर बच्चों को सीखने व सिखाने की सीख दी।
विज्ञापन

अजीतमल बीआरसी में संचालित पांच दिवसीय प्रशिक्षण के दूसरे बैच के दूसरे दिन गुरुजी को कला समेकित शिक्षा को विद्यालय में लागू करने की बात मास्टर ट्रेनर मनोज भदौरिया व अक्षय राजपूत ने कही।
प्रशिक्षक बलवीर पाल व वीरेंद्र कुमार ने बताया कि स्वस्थ विद्यालय पर्यावरण बनाने के लिए हमे व्यक्तिगत व बच्चों में योग्यता को बढ़ाने की जरूरत है। उन्होंने बताया कि इस प्रशिक्षण का मात्र एक लक्ष्य बेहतर विद्यालय का निर्माण करना है।
विज्ञापन

प्रशिक्षकों ने पाठ्यक्रम, पाठ्यचर्या, आईसीटी विद्यालय आधारित आकलन, और विद्यालयों में स्वास्थ्य और कल्याण मॉडल्स पर विस्तार से चर्चा कर शिक्षकों को अपने-अपने विद्यालयों में लागू करने के लिए कहा। इस मौके पर महेश शर्मा, पीयूष गौतम, वीरेंद्र कुमार, शशिकांत गौतम, आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

---
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें