फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: नौ साल की वंशिका 450 किमी की स्केटिंग यात्रा पर निकली

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

औरैया। शिकोहाबाद की नौ वर्षीय वंशिका यादव स्केटिंग करते हुए शिकोहाबाद से अयोध्या तक लगभग 450 किलोमीटर की यात्रा पर निकली हैं। रविवार को औरैया जनपद पहुंचने पर नेशनल हाईवे पर स्थानीय लोगों ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन

केंद्रीय विद्यालय आगरा में कक्षा तीन की छात्रा वंशिका यादव इससे पहले भी वंशिका स्केटिंग करते हुए केदारनाथ धाम तक की कठिन यात्रा सफलतापूर्वक पूरी कर चुकी हैं। पहाड़ी रास्तों और प्रतिकूल मौसम के बावजूद, उन्होंने दृढ़ संकल्प से इस उपलब्धि को हासिल किया था। अपने इस अभियान के माध्यम से वंशिका चाहती हैं कि लड़कियां खेलकूद के क्षेत्र में आगे आएं और अपनी पहचान बनाएं। वंशिका की इस यात्रा में उनके परिवार का पूरा सहयोग है।
विज्ञापन

स्थानीय लोग और खेल प्रेमी भी उनके इस प्रयास की सराहना कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें