फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: दो दुकानों से नकदी समेत हजारों का माल ले उड़े चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फफूंद। मोहल्ला महावीर नगर में शनिवार रात चोरों ने दो दुकानों के ताले तोड़कर नकदी और हजारों रुपये कीमत की कोल्ड ड्रिंक पार कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच की।
महावीर नगर मोहल्ला निवासी उमेश चंद्र की दुकान है। शनिवार शाम को दुकान बंद कर घर चले गए थे। वहीं, पास के गांव नंदपुर निवासी मोहम्मद हलीम की कोल्ड ड्रिंक की दुकान है। रविवार सुबह हलीम अपनी दुकान पर पहुंचा तो ताला टूटा मिला। अंदर सामान बिखरा मिला। इसी बीच, जानकारी मिलने पर उमेश भी अपनी दुकान पहुंचे तो उन्होंने भी ताला टूटा पाया।
विज्ञापन

पूछताछ में उमेश ने बताया कि उनकी दुकान की गोलक में पांच हजार रुपये नकद रखे थे। वहीं, हलीम की दुकान से चोर 70 पेटी कोल्ड ड्रिंक ले गए, जिनकी कीमत हजारों रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन

चोरी की जानकारी के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि घटना संदिग्ध लग रही है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें