फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: नौ होम्योपैथी अस्पतालों के बहुरेंगे दिन, मिलेगा भवन

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। जिले में संचालित नौ होम्योपैथी अस्पतालों को जल्द अपने भवन मिल जाएंगे। इसे लेकर विभाग की ओर से तहसीलों को भेजी गई जमीन की डिमांड लगभग पूरी हो चुकी है। जमीन चिह्नित होने के साथ ही एक अस्पताल के लिए शासन स्तर से बजट भी मिल गया है। वहीं, अन्य जगह के प्रस्ताव नवंबर माह के अंत तक भेजे जाएंगे। विभाग ने इसका खाका भी खींच लिया है।
विज्ञापन

जिले में होम्योपैथी विभाग की ओर से नौ अस्पतालों का संचालन किया जा रहा है। जिसमें से चिचौली में जिला अस्पताल है। सभी अस्पताल दूसरे विभागों की बिल्डिंगों में संचालित हो रहे हैं। किसी अस्पताल का ठिकाना पंचायत भवन में है तो किसी का बारात घर में। जहां शौचालय जैसी मूलभूत सुविधा का अभाव होने से स्टाफ से लेकर मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। शासन स्तर से इसे लेकर पिछले साल जमीन चिह्नित करते हुए निर्माण का प्रस्ताव भेजने के निर्देश जारी किए गए थे। ऐसे में होम्योपैथी विभाग की ओर से तहसील स्तर से जमीन की डिमांड भेजी गई। इस कड़ी में बरौनाकलां स्थित अस्पताल को सबसे पहले जमीन मिल गई है। जिसके निर्माण का बजट भी जारी हो चुका है। अजीतमल व बिरूहूनी में भी जमीन चिह्नित हो गई है। जिसके प्रस्ताव भेजे जा रहे हैं। वहीं अन्य अस्पतालों के लिए नवंबर माह के अंत तक जमीन चिह्नित होने के साथ ही शासन में प्रस्ताव भेजे जाएंगे। जिसे लेकर होम्योपैथी विभाग के अफसर व राजस्व टीम लगातार जमीनों को चयन कर रही है।
राजस्व विभाग के साथ डॉक्टरों ने निरीक्षण कर जमीन को पसंद किया है। इसके साथ ही जमीन को चिकित्सालय के नाम दर्ज कराने के लिए तहसील स्तर पर फाइल पहुंचाई जा रही है। जमीन खतौनी में होम्योपैथी विभाग के नाम दर्ज होने के साथ ही विभाग की ओर से शासन को भवन निर्माण के लिए प्रस्ताव भेजा जाएगा। विभाग के मुताबिक प्रत्येक अस्पताल के भवन निर्माण को लेकर 29.5 लाख रुपये की ग्रांट जारी की जाएगा।
विज्ञापन

शासन को भेजे जाने वाले प्रस्ताव के तहत होम्योपैथी चिकित्सालय के लिए भवन निर्माण की कवायद जल्द शुरू होगी। विभाग के मुताबिक दो कमरे व एक हाल का ये चिकित्सालय होंगे। शौचालय से लेकर दवा स्टोर की सुविधा होगी।

बरौनाकलां अस्पताल के भवन निर्माण को लेकर शासन स्तर से बजट जारी हो गया है। अन्य अस्पतालों की जमीन चिह्नांकन चल रहा है। जिनके प्रस्ताव बनाकर नवंबर माह में ही भेज दिए जाएंगे।- डॉ. सुधांशु दीक्षित, जिला होम्योपैथी चिकित्साधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें