फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठीक हुई मशीन, 110 मरीजों की हुई लीवर-किडनी जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। जिला अस्पताल में मशीन खराब होने से लिवर-किडनी की जांच दो दिन से बंद थी। मरीजों की परेशानी को लेकर खबर प्रकाशित करने के बाद अस्पताल प्रशासन ने गुरुवार को मशीन ठीक करा कर जांचे शुरू करा दी हैं। इससे मरीजों को राहत मिली।
विज्ञापन

पिछले दो दिनों से जांच मशीन खराब होने से 50 से अधिक मरीजों की जांच नहीं हो पा रही थी। परेशान मरीज प्राइवेट लैब में हजारों रुपये खर्च कर जांच कराने के लिए मजबूर थे। मरीजों की इस परेशानी को अमर उजाला ने 23 दिसंबर के अंक में प्रमुखता से उठाया और खबर प्रकाशित की।
इसके बाद अस्पताल प्रशासन हरकत में आया। गुरुवार को अस्पताल प्रशासन ने इंजीनियर बुलवाकर मशीन को दुरुस्त कराया। गुरुवार को 110 मरीजों की जांच हुई। लैब टेक्नीशियन अखिलेश कटियार ने बताया कि मशीन ठीक होने के बाद गुरुवार से जांचें शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें