फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: फंदे पर लटका मिला नवविवाहिता का शव, हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
एरवाकटरा। गांव नगरिया समायन में नवविवाहिता का शव फंदे से लटका मिला। मायके पक्ष ने ससुरालियों पर अतिरिक्त दहेज न मिलने के चलते फांसी लगाकर हत्या करने का आरोप लगाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्रित किए।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह नगरिया समायन में नवविवाहिता स्नेहा का शव फंदे पर लटके होने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। मामले में महसौना निवासी मृतका के पिता प्रेमचंद्र ने दर्ज रिपोर्ट में बताया पुत्री स्नेहा की शादी छह अगस्त 2024 को नगरिया समायन निवासी सुनील कुमार से की थी।
अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर ससुरालियों ने उसे शादी के कुछ दिनों बाद से प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। सोमवार की सुबह नगरिया समायन के ग्रामीणों ने घटना की जानकारी दी। वादी ने पुत्री के ससुर बेंचेलाल, सास गुड्डी देवी, पति सुनील कुमार, देवर सुशील कुमार पर फंदे से लटकार हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

घटना की जानकारी पर सीओ बिधूना भरत पासवान, तहसीलदार अविनाश कुमार, थाना प्रभारी निरीक्षक संत प्रकाश पटेल पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। थाना प्रभारी निरीक्षक संतप्रकाश पटेल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें