फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक में पीछे से घुसी बाइक नवदंपती की मौत

विज्ञापन
यीशु की फाइल फोटो - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
अजीतमल(औरैया)। अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के फूटेकुआं के पास बाइक सवार नवदंपती ट्रक से टकरा गए। हादसे में दोनों की मौत हो गई।
विज्ञापन

गोविंद नगर औरैया निवासी यीशु (22) पुत्र कमल सिंह ननिहाल गुलजार नगर (भवानीपुर) महेवा इटावा में रहता था। 12 जुलाई को यीशु की शादी सहार ब्लॉक के तारा का पुरवा निवासी राजेंद्र की पुत्री विनीता से शादी हुई थी। सोमवार को पहली विदाई में वह पत्नी को बाइक से लेकर ससुराल सहार जा रहा था। अजीतमल में फूटेकुआं के पास हाईवे पर बाइक अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ट्रक में घुस गई। हादसे में यीशु की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि विनीता गंभीर रूप से घायल हो गई।
पुलिस ने घायल विनीता को सैफई भिजवाया। रास्ते में उसने भी दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी मिलते ही दोनों के परिजन मौके पर पहुंचे। सीओ अजीतमल प्रदीप कुमार ने बताया कि दुर्घटना के बाद बाइक और ट्रक को कब्जे में लिया गया है। लोगों ने कहा कि अगर यीशु हेलमेट लगाए होता तो शायद उसकी जान बच जाती। मृतक के चाचा विकास बाबू की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रेम प्रसंग में की थी शादी
यीशु का विनीता से काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। गुजरात के अहमदाबाद में नौैकरी करने के बाद घर लौटकर आने पर यीशु ने विनीता से मंदिर में शादी रचा ली। जब घरवालों को इसकी भनक लगी तो 12 जुलाई को दोनों परिवारों ने रजामंदी के साथ धूमधाम से शादी की थी।
घर का सहारा था यीशु
यीशु के पिता राजेंद्र दिव्यांग है। बिलखते पिता ने बताया कि यीशु घर में सबसे छोटा था और परिवार के चलाने की सारी जिम्मेदारी उसी पर थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें