फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीहरी लहर की आशंका, टीकाकरण अभियान हुआ सुस्त

विज्ञापन
50 शैय्या अस्पताल में टीकाकरण सेंटर पर पहुंचे लाभार्थी - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
औरैया। जिले में लगातार दो दिन से संक्रमित मिलने से लोगों को तीसरी लहर की आशंका सताने लगी है। स्वास्थ्य विभाग लोगों से सावधानी बरतने को कह रहा है लेकिन जब वैक्सीनेशन में तेजी की जरूरत है तो डोज की कमी है। इसके कारण टीकाकरण अभियान सुस्त पड़ गया है। सोमवार को 123 में से 34 सेंटरों पर ही टीके लगाए गए।
विज्ञापन

कोरोना से बचाव के लिए क्लस्टर टीमों के माध्यम से एक जुलाई से वृहद टीकाकरण अभियान शुरू होना था लेकिन वैक्सीन की कमी से ये कुछ दिन टल गया। जब ये शुरू हुआ तो कुछ दिन तेजी के बाद वैक्सीन की कमी बाधा बन गई। इस समय क्लस्टर अभियान बंद कर दिया गया है। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक अब सिर्फ 34 सेंटरों पर ही टीकाकरण चल रहा है। सोमवार को जिले में 7850 वैक्सीन थी। उपलब्धता के आधार पर अभियान चलाया गया। अधिकारियों का कहना है कि अगस्त में पर्याप्त वैक्सीन मिलने की संभावना है, तभी टीकाकरण अभियान गति पकड़ेगा।
जिले में वैक्सीन पर्याप्त मात्रा में नहीं मिल पा रही है। जिसके कारण सेंटरों की संख्या घटाई गई है। वैक्सीन मिलते ही सेंटरों की संख्या बढ़ाई जाएगी। प्रदेश में ही वैक्सीन कम है। वैक्सीन मिलने का स्थान भी तय नहीं है। - डॉ. अशोक कुमार, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी
विज्ञापन

5155 लाभार्थियों का हुआ टीकाकरण
सोमवार को जिले में 34 सेंटरों पर चले टीकाकरण अभियान में 5155 लाभार्थियों का टीकाकरण किया गया। इसमें युवाओं की संख्या अधिक रही। जिले में अब कुल टीकाकरण कराने वाले 238164 लोग हैं। इनमें पहली डोज लगवाने वाले लाभार्थियों की संख्या 194532 है। जबकि दूसरी डोज लगवाने वाले 43632 लाभार्थी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें