एरवाकटरा। क्षेत्र के बरौना कला ग्राम में गुरुवार सुबह नवजात बच्चे का शव नाले में पड़ा मिला। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव को दफना दिया है।
यह मामला गांव के बाहर स्थित नाले का है। गुरुवार की सुबह ग्रामीण रोजाना की तरह खेत पर काम करने जा रहे थे। लोगों की नजर नाले में कूड़े के ढेर पर पड़े बिना कपड़े के एक नवजात बच्चे के शव पर पड़ी।
ग्रामीणों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। मजिस्ट्रेट रुचि मिश्रा को बुलाया। नवजात के शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। उधर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं। थानाध्यक्ष जीतमल चौधरी ने बताया कि मौत की वजह जानने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया गया। जानकारी की जा रही है कि शव को यहां किसने लाकर फेंका है। आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी।