नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत करते लोग। स्रोत:कमेटी
औरैया। शहर के रॉयल सिटी गार्डन में रविवार शाम श्री रामलीला कमेटी की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में कमेटी के सदस्यों ने भाग लिया। सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का चुनाव किया गया।बैठक के दौरान सर्वसम्मति से निर्णय लेते हुए देवमुनि पोरवाल को महामंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी गई।
वहीं, अनुराग त्रिपाठी और सतीश यादव को संयुक्त रूप से कोषाध्यक्ष निर्वाचित किया गया। इस अवसर पर वर्ष 2025 की श्री रामलीला कमेटी के आय-व्यय का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया। इसके साथ ही रामलीला मंचन को और अधिक आकर्षक व सुव्यवस्थित रूप से आयोजित करने को लेकर विचार-विमर्श हुआ। कमेटी के सदस्यों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी। उन्होंने आगामी आयोजन के लिए पूर्ण सहयोग का आश्वासन भी दिया।
बैठक में अध्यक्ष छुन्ना मिश्रा सहित कई सदस्य उपस्थित रहे। इनमें राजकुमार सक्सेना, अवधेश भदौरिया, चंदू तिवारी, पूरन पांडेय, लालजी तिवारी और अमित चौबे शामिल थे। शिवदास वर्मा, बृजेंद्र पांडेय, सुनील दुबे, राजेश द्विवेदी, आशुतोष शुक्ला और वेदप्रकाश अवस्थी भी मौजूद थे। सज्जन दीक्षित, गौतम शुक्ला, रविन्द्र सिंह, अंकित गहोई, राजेश बाजपेई आदि रहे ।