फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: अब सुपरफास्ट नहीं रहेगी नेताजी एक्सप्रेस, किराया भी होगा कम

Mon, 13 Apr 2026 12:15 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर (औरैया)। फफूंद रेलवे स्टेशन पर रुकने वाली सुपरफास्ट नेताजी एक्सप्रेस में 13 अप्रैल से 200 किलोमीटर दूरी की यात्रा करने की बाध्यता समाप्त हो रही है। इसके अलावा इस ट्रेन का सुपर फास्ट श्रेणी का दर्जा भी खत्म हो जाएगा।
विज्ञापन

बुकिंग सुपरवाइजर रोहित कुमार ने बताया कि नेताजी एक्सप्रेस का 13 अप्रैल से 12311 अप का नंबर बदलकर 13051 एवं 12312 डाउन का नंबर बदलकर 13052 होगा। इस ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्रियों को अब कम किराया देना पड़ेगा। सामान्य श्रेणी में यात्रा करने पर 15 रुपये की बचत होगी।
वहीं, स्लीपर क्लास में 20 तथा एसी कोच में यात्रा करने पर 30 रुपये कम लगेंगे। अभी तक इस गाड़ी में यात्रा करने पर 200 किलोमीटर से कम दूरी का प्रतिबंध था। इससे लोगों को फफूंद से इटावा तक यात्रा करने को मजबूरन अलीगढ़ तक का टिकट खरीदना पड़ता था। इससे उन्हें अनावश्यक रूप से ज्यादा खर्चा उठाना पड़ता था।
विज्ञापन

रेल प्रशासन के इस निर्णय से क्षेत्रीय लोगों को इसका सीधा फायदा होगा। वहीं, गोविंदपुरी से अलीगढ़ जाने वाली सुपरफास्ट पैसेंजर में स्पेशल ट्रेन का दर्जा खत्म होकर मेमू ट्रेन बना दिया गया है। यह ट्रेन सोमवार को आएगी। इसमें 12 कोच मेमू के रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें