फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: आसनसोल से पटना होते हुए जाएगी फफूंद स्टेशन पर रुकने वाली नेताजी एक्सप्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी



दिबियापुर। फफूंद रेलवे स्टेशन पर रुकने वाली अप एवं डाउन नेताजी एक्सप्रेस के मार्ग में परिवर्तन किया गया है। आगामी 15 से 22 फरवरी तक ट्रेन धनबाद गया के बजाय आसनसोल से पटना होते हुए जाएगी।



पूर्व मध्य रेलवे में हो रहे यार्ड रीमाडलिंग एवं नाॅन इंटरलाकिंग कार्य के कारण ट्रेन के मार्ग में परिवर्तन किया गया है। उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय के अनुसार पूर्व मध्य रेलवे में यार्ड रीमाडलिंग एवं नान इंटरलाकिंग का कार्य होगा। इसके चलते आगामी 15 से 22 फरवरी तक नेताजी एक्सप्रेस के मार्ग में परिवर्तन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया कि 12311 अप हावड़ा कालका नेताजी एक्सप्रेस धनबाद-गया-पंडित दीन दयाल उपाध्याय रेलवे स्टेशन के बजाय आसनसोल-किऊल-पटना- बक्सर-पंडित दीन दयाल उपाध्याय रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। वहीं 12312 डाउन कालका हावड़ा नेताजी एक्सप्रेस पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन- गया-धनबाद की बजाय पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन- बक्सर-पटना-किऊल-आसनसोल होते हुए जाएगी। इसके बाद ट्रेन पूर्ववत रेलवे स्टेशनों से होते हुए गुजरेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें