फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

(दोबारा) पुरस्कार में मिले रुपयों से पौध रोपण अभियान को देंगे बढ़ावा

विज्ञापन
फोटो-13-एयूआरपी-38- फफूंद रेलवे स्टेशन पर नेहा कुशवाहा का स्वागत करते परिजन एवं स्थानीय लोग - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
दिबियापुर (औरैया)। राष्ट्रीय युवा पुरस्कार पाकर घर लौटीं नेहा कुशवाहा का रेलवे स्टेशन फफूंद पर जोरदार स्वागत किया गया। नेहा ने पुरस्कार की राशि को पौधे लगाने में खर्च करने की बात कही है।
विज्ञापन

पूर्वजों की याद में नेहा अब तक 2588 पौधे लगा चुकी हैं। नेहा कुशवाहा को गुरुवार को नई दिल्ली में राष्ट्रीय युवा पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। शुक्रवार शाम गोमती एक्सप्रेस से दिबियापुर पहुंचीं नेहा का परिजनों ने फफूंद रेलवे स्टेशन पर स्वागत किया। नेहा ने बताया कि अभी तक वह पिता, मां और शिक्षक मनीष से रुपये लेकर पौधे लगाती रही हैं।
अब पुरस्कार के रूप में मिले एक लाख रुपयों से पौधे खरीदेंगी और पौधरोपण करेंगी। इसके साथ ही प्रत्येक हंसी खुशी के मौके पर लोगों को केवल पौधे ही उपहार में देने का अभियान जारी रहेगा। लोगों को इस अभियान में शामिल होने के लिए प्रेरित करेंगी। अब उनका एक ही लक्ष्य है कि अधिकाधिक पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण करना। इस मौके पर नेहा के पिता रामेंद्र कुशवाहा, शिक्षक मनीष कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें