फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: बूथ पर नहीं की ड्यूटी, लापरवाह शिक्षक निलंबित

Thu, 12 Feb 2026 12:23 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। जिले में वृहद पुनरीक्षण कार्यक्रम (एसआईआर) के तहत बिधूना में एएसडी वोटरों को लेकर दावे और आपत्तियों का काम ठप पड़ा है। काम में प्रगति न होने पर निर्वाचन आयोग तक मामला पहुंच गया।
विज्ञापन

ऐसे में रुरुगंज प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक राधेश्याम तिवारी को निलंबित किया गया है। राधेश्याम ने एक दिन भी बूथ पर ड्यूटी नहीं की।
प्राथमिक विद्यालय रुरुगंज के सहायक अध्यापक राधेश्याम तिवारी को मतदेय स्थल 280 पर बतौर बीएलओ ड्यूटी की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। 23 जनवरी को यह जिम्मेदारी मिलने के बाद 31 जनवरी से 14 फरवरी तक के लिए शिक्षक ने मेडिकल अवकाश के लिए आवेदन कर दिया, जिसे अस्वीकृत कर दिया गया था। इसके बाद भी शिक्षक ने एसआईआर में कोई कार्य नहीं किया।
सुपरवाइजर की ओर से भी इस समस्या को उच्चाधिकारियों को बताया गया। प्रगति रिपोर्ट शून्य रहने पर निर्वाचन आयोग की ओर से इसका संज्ञान लिया गया। इसके बाद जिला स्तरीय निर्वाचन अधिकारी हरकत में आए। जिला निर्वाचन अधिकारी के आदेश पर बेसिक शिक्षा अधिकारी संजीव कुमार ने सहायक अध्यापक को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन

वहीं, बूथ पर एसआईआर कार्य के लिए दूसरे कर्मचारी को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस मामले में बीईओ भाग्यनगर दाताराम को जांच करने के भी निर्देश दिए गए हैं। 15 दिन के अंदर आरोप पत्र आने के बाद कार्रवाई भी की जाएगी।

रुरुगंज प्राथमिक स्कूल में तैनात शिक्षक के बीएलओ ड्यूटी से किनारा करने पर निलंबित कर दिया गया है। पूरे मामले में जांच कमेटी गठित की गई है। एसआईआर कार्य में किसी तरह की लापरवाही बरतने नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन

-संजीव कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें