फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: प्रोजेक्ट अलंकार से संवर रहा नगर पालिका इंटर कॉलेज

Mon, 04 Aug 2025 12:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से स्कूलों की व्यवस्थाओं को बेहतर करने की कवायद जिले में जारी है। इस कड़ी में शहर के नगर पालिका इंटर कॉलेज को संवारने की कवायद शुरू हो गई है।
विज्ञापन

शासन स्तर से 67 लाख की धनराशि स्वीकृत की गई है। 27 लाख की पहली किश्त भी जारी कर दी गई है। शहर के नगर पालिका इंटर कॉलेज में कक्षा-छह से 12वीं तक की कक्षाएं चलती हैं। मौजूदा सत्र में स्कूल में छात्र संख्या 850 है।
स्कूल के कक्षों में टायलीकरण से लेकर मल्टीपर्पज हॉल के लिए स्कूल प्रशासन ने प्रोजेक्ट अलंकार के तहत प्रस्ताव भेजा था। जिसे शासन स्तर से मंजूरी मिल गई है।
विज्ञापन

स्कूल में टायलीकरण व कक्षों की मरम्मत के काम शुरू हो गए हैं। योजना के तहत स्कूल प्रबंधन की ओर से 25 फीसदी धन खपाया जाएगा। जबकि इसके सापेक्ष 75 फीसदी धनराशि योजना के तहत मिलेगी।
नगर पालिका इंटर कॉलेज के प्रबंधक व पालिकाध्यक्ष अनूप गुप्ता ने बताया कि स्कूल को संवारने का काम शुरू हो गया है। शासन स्तर से इसे लेकर स्वीकृति भी मिल गई है। काफी कुछ स्कूल की सूरत इस योजना से बदल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें