फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: खेल में दांव आजमाएंगे सरकारी कर्मचारी

Mon, 04 Aug 2025 12:04 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। यह खबर उन सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी है, जो खेलों के प्रति रुचि तो रखते हैं, पर इसके लिए वक्त नहीं निकाल पाते हैं। ऐसे लोगों के लिए आठ अगस्त को बढि़न स्टेडियम में आयोजन होगा।
विज्ञापन

इसमें विभिन्न खेलों में चयन के लिए जिला स्तरीय ट्रायल होगा। अब खेल विभाग सरकारी कर्मचारियों के लिए जिला, मंडल एवं प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता कराएगा। चयन में शिरकत करने वाले सरकारी कर्मचारी को ड्यूटी पर माना जाएगा। साथ ही उन्हें यात्रा भत्ते भी संबंधित विभाग देगा।
जिला क्रीड़ा अधिकारी संजीव कुमार वर्मा बताते हैं कि योजना में खेल महकमा विभिन्न खेलों में चयन के लिए सरकारी कर्मचारियों का जिला स्तरीय ट्रायल कराएगा। सिविल सर्विसेज का जिला स्तरीय चयन आठ अगस्त को बढि़न स्टेडियम में होगा। इसके जरिए विभिन्न खेलों में सिविल सर्विसेज कर्मचारियों का चयन किया जाएगा।
विज्ञापन

जिला स्तरीय ट्रायल में केंद्रीय गाइड लाइन के मुताबिक इसमें निगम से जुड़े कर्मचारी प्रतिभाग नहीं कर सकेंगे। जिला स्तर पर चयनित खिलाड़ियों को मंडलीय ट्रायल में भेजा जाएगा।

इनके लिए होगा चयन
वाॅलीवॉल, तैराकी, बास्केटवॉल, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, कबड्डी, शतरंज, भारोत्तोलन, एथलेटिक्स, फुटबॉल, कैरम, ब्रिज, कुश्ती, पावर लिफ्टिंग, क्रिकेट व हॉकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें