महोत्सव सीजन-टू के कार्यक्रमों की श्रंखला में सोमवार को सड़क सुरक्षा, यातायात व आपदा प्रबंधन सम्मेलन आयोजित किया गया। इसमें बिधूना के एसआरएस मेमोरियल किड्स गार्डन व रैपिड ग्लोबल स्कूल के बच्चों ने शानदार कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस दौरान उन्होंने सड़क सुरक्षा को यातायात के नियमों के अनुपालन के प्रति जागरूक किया।
कार्यक्रम की शुरुआत डीसी मनरेगा अनिल कुमार सिंह ने की। एसआरएस मेमोरियल किड्स गार्डन स्कूल बिधूना के अवनीश तिवारी, शुभम पांडेय, प्रांशू शर्मा, उदित पाल, अभय भदौरिया, कृष्णा यादव, ध्रुव गुप्ता, नारायनी भदौरिया, गौरी गुप्ता, अनन्या पोरवाल, आरजू शाक्य व अग्रिमा तिवारी ने गणेश स्तुति से कार्यक्रम को गति प्रदान की। वक्रतुड महाकाय...गनेश वंदना से रैपिड ग्लोबल स्कूल के बच्चों ने अभिनय कला के समर्पण की भावना प्रदर्शित की।
बाद इसके एसआरएस मेमोरियल किड्स गार्डन स्कूल के कृष्णा यादव, अश्विनी यादव, अलंकार शर्मा, नितिन भदौरिया, अवनीश तिवारी, प्रयाग गुप्ता व अग्रिमा तिवारी ने सड़क दुर्घटना के शिकार हुए लोगों की पीड़ा को ना जाने कैसी है ये जिंदगानी, हमारी अधूरी कहानी गीत पर की धीर-गंभीर प्रतिभा प्रदर्शित कर मौजूद लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति सोचने को मजबूर किया।
इसके बाद इसी स्कूल के प्रांशू शर्मा, उदित पाल, शशांक तिवारी व ओमजी दुबे ने आज मैनू चक लेन दे गीत पर नृत्य प्रस्तुत अनूठे करतब दिखाए तो मौजूद दर्शकों का शोर पंडाल में गूंज उठा। इसके बाद रैपिड ग्लोबल स्कूल की बच्चियों ने बेटी बचाओ, सेव गर्ल विषय पर ओ री चिरैया, नन्हीं सी चिड़िया अंगना में फिर आ जा रे... और दिल है छोटा सा, छोटी सी आशा... गीतों पर नृत्य कर बेटियों के प्रति सहानुभूति बटोरी।
इसी स्कूल के बच्चों ने नाटक के माध्यम से नशे की हालत में वाहन न चलाने और तेज रफ्तार से बचने का संदेश दिया। वहीं पश्चिमी संगीत की धुन पर डांस सिनेरियो शैली में हिप-हॉप डांस प्रस्तुत किया। वहीं राष्ट्रीय ध्वज के तीन रंगों से रंगे बच्चों ने मनभावन कार्यक्रम प्रस्तुत कर देश भक्ति की भावना जागृत की। इस मौके पर एसआरएस मैमोरियल किड्स गार्डन स्कूल के प्रबंधक ऋषि पांडेय व प्रधानाचार्य विनोद द्विवेदी सहित अमित गुप्ता, मेघा गुप्ता के अलावा रैपिड ग्लोबल स्कूल के प्रबंधक अनुपम भदौरिया, दीप्ति भदौरिया प्रधानाचार्या शालिनी मिश्रा, विनोद भदौरिया व सुरेंद्र कुमार, अखिलेश, गीता वर्मा आदि टीचर मौजूद रहे।