फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉग शो में रजिया और स्वीटी ने दिखाए जलवे

Tue, 02 Feb 2016 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
महोत्सव पंडाल में सड़क सुरक्षा एवं यातायात के साथ ही आपदा प्रबंधन विषय पर भी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसमें केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) की रजिया व स्वीटी ने डॉग शो के दौरान जलवे दिखा कर लोगों की जिज्ञासा को चरम पर पहुंचाया।
विज्ञापन


डिप्टी कमांडेट सीआईएसएफ गेल के बैनर तले आयोजित हुए डॉग शो प्रतियोगिता में राष्ट्रीय श्वान प्रशिक्षण केंद्र टनकपुर से प्रशिक्षित रजिया व स्वीटी श्वानों  ने हैरतअंगेज प्रदर्शन किया। इन श्वानों के कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षक विकास कुमार व लवकुश जी ने सर्वप्रथम रजिया व स्वीटी की परेड कराई।

प्रशिक्षकों के मुंह से निकल रहे आदेशों पर तत्काल अमल कर रजिया व स्वीटी ने दर्शकों के सामने अपनी निपुणता पहले ही दौर में साबित कर दी। कार्यक्रम में नक्सली हमले के दौरान विस्फोटक सामग्री की खोज कर उसे निष्क्रिय करने के साथ ही मौके से भागने में सफल हुए नक्सली का अभिनय कर रहे सीआईएसएफ के जवान को जनता के बीच से स्वीटी ने खोज कर अपनी पारंगत शैली का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन



स्वीटी और रजिया ने जब जलते हुए आग के रिंग को आसानी से पार किया तो खचाखच भरा पंडाल में लोग खड़े होकर स्वीटी और रजिया को देखने के लिए आतुर हो उठे। सीआईएसएफ टीम का नेृत्तव कर रहे कैप्टन आर.एस चौहान ने बताया कि स्वीटी और रजिया गेल संस्थान की सुरक्षा की अहम कड़ी में शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें