फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: मूर्खवाणी पत्रिका इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में चयनित

Tue, 23 Dec 2025 05:38 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। शहर में हर साल होली के उपलक्ष्य में फूलगंज बाजार में सामाजिक व सांस्कृतिक समिति की ओर से महामूर्ख सम्मेलन का आयोजन किया जाता है।
विज्ञापन

पिछले कई दशकों से आयोजित हो रहे इस कार्यक्रम को लेकर इस बार सम्मेलनों की स्मारिका के तौर पर मूर्ख वाणी नाम से समिति ने पत्रिका का प्रकाशन कराया था। इसे इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में चुना गया है।

पत्रिका के संपादक प्रशांत अवस्थी प्रखर ने इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स के लिए आवेदन किया था। इसे अब इंडिया बुक का रिकॉर्ड के संपादकीय समिति के द्वारा होली की स्पेशल पत्रिका के रूप में चयनित किया गया है।
विज्ञापन

फूलगंज सामाजिक एवं सांस्कृतिक समिति के अध्यक्ष हरगोविंद तिवारी ने बताया कि शिक्षक प्रशांत अवस्थी को इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स के अचीवर्स में भी शामिल किया गया है। प्रशांत का नाम तीन विश्व स्तरीय व एक राष्ट्रीय स्तर की बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में शामिल किया जा चुका है।
विज्ञापन




इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स की ओर से चयन की सहमति मिलने पर फूलगंज सामाजिक एवं सांस्कृतिक समिति की कमेटी अमरनाथ विश्नोई, रोहित अग्रवाल, राजीव चड्ढा, श्रीकृष्ण पांडेय, पुष्पक शुक्ला व योगेंद्र सिंह ने खुशी जताई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें