फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: कच्चा मकान ढहा, मलबे में दबकर दंपती समेत तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सहार। थानाक्षेत्र के गांव पहाड़पुर में मंगलवार तड़के करीब चार बजे कच्चे मकान की छत, दीवार और टिनशेड अचानक भरभराकर गिर गया। हादसे के समय घर के अंदर सो रहे दंपती और उनकी 12 वर्षीय बेटी मलबे में दब गए। ग्रामीणों ने पुलिस की मदद से तीनों को बाहर निकाला। हादसे में गृहस्वामी को गंभीर चोटें आई हैं, जबकि पत्नी और बेटी भी घायल हुईं हैं।
विज्ञापन


गांव पहाड़पुर निवासी अंगद (45) मंगलवार सुबह परिवार के साथ अपने कच्चे घर में सो रहे थे। अचानक मकान ढहने पर अंगद, उनकी पत्नी सुनीता (40) व बेटी सौम्या (12) मलबे में दब गए। आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू करते हुए पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी गणेश गुप्ता फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों के मदद से मलबे को हटाकर तीनों घायलों को बाहर निकाला। एंबुलेंस से सभी को सीएचसी ले जाया गया, जहां अंगद को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि तहसील प्रशासन को मामले की जानकारी दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें