फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फफूंद। करवाचौथ के लिए सामान खरीदने बाइक से बाजार जा रहे ग्रामीण की ककोर-फफूंद मार्ग पर कटरा मनेपुर से पहले अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन समेत भाग गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

गांव जैतपुर डेरा बंजारन निवासी मुकेश कुमार(40) फेरी लगाकर परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके परिवार में पत्नी सुमन देव, बेटी अंशिका (8), बेटा कान्हा (5) है। बृहस्पतिवार सुबह वह करवाचौथ के घर का सामान खरीदने बाइक से फफूंद बाजार जा रहे थे। कटरा मनेपुर से पहले किसी वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से मुकेश सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
उधर से निकले राहगीरों ने उसे पहचान कर पुलिस व परिजन को सूचना दी। हादसे की जानकारी पाकर परिजन पहुंचे और मुकेश को अस्पताल ले जाने की तैयारी करने लगे, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। मुकेश की पत्नी सुमन ने करवा चौथ पर उनकी उम्र के लिए व्रत रखा था। मौत की सूचना जैसे ही घर पर पहुंची तो पत्नी बेसुध हो गई। घर में तरह-तरह के बने पकवान भी रखे रह गए। हादसे में मुकेश की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी थानाध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। अभी तक परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें