फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
-खानपुर चौराहा के पास हुआ हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
औरैया। तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से बाइक सवार को खानपुर चौराहा के पास जोरदार टक्कर मार दी। गंभीर रूप घायल बाइक सवार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

खानपुर चौराहा निवासी रामकुमार ओझा (55) पुत्र गोपीनाथ ओझा बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में रामकुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। घायल अवस्था में उन्हें औरैया स्थित 50 शैय्या अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर उपचार के लिए चिचौली रेफर कर दिया। चिचौली अस्पताल में उपचार के दौरान रामकुमार ओझा ने दम तोड़ दिया। उनकी मौत की खबर घर पहुंचते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। कोतवाली प्रभारी जितेंद्र तिवारी ने बताया की दुर्घटना में घायल बुजुर्ग की उपचार के दौरान मौत हो गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें