फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुत्र की हत्या के सदमे में मां ने दम तोड़ा, हंगामा

विज्ञापन
फोटो14एयूआरपी 12- आक्रोशित लोगों को समझाते जिला पंचायत अध्यक्ष दीपू सिंह। - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
औरैया। शहर के मोहल्ला पढ़ीन दरवाजा निवासी फोटोग्राफर की हत्या और हत्यारोपी की गिरफ्तारी न होने सदमे में शनिवार की सुबह फोटोग्राफर की मां ने दम तोड़ दिया। इससे आक्रोशित परिजनों ने महिला के शव को कोतवाली गेट पर रखकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंचे सीओ सिटी सुरेंद्र नाथ यादव व कोतवाली इंस्पेक्टर शशांक राजपूत के समझाने के बाद आक्रोशित लोग शांत हुए।
विज्ञापन

पांच नवंबर को हाईवे किनारे स्थित लॉज के बगल की दुकान के अंदर फोटोग्राफर विनय दोहरे पुत्र देशराज दोहरे की हत्या कर दी गई थी। घटना के नौ दिन बाद भी पुलिस नामजद हत्यारोपी अरविंद गुप्ता को गिरफ्तार नहीं कर सकी है।
उधर, पुत्र की मौत से दुखी मां अनीता देवी (50) पत्नी देशराज ने सदमे के चलते शनिवार अपराह्न लगभग पौने 12 बजे दम तोड़ दिया। महिला की मौत से परिवार में हड़कंप मच गया। घटना को लेकर पीड़िता पति देशराज व पुत्र प्रतिभान का कहना है कि कोई भी पुलिस अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। कई बार कोतवाली आकर हत्यारोपी को गिरफ्तार किए जाने को कहा, लेकिन हर बार कोई न कोई बहाना बनाकर टहला दिया जाता रहा है।
विज्ञापन

नौ दिन बीत गए हैं लेकिन अभी तक पुलिस हत्यारोपी का सुराग भी नहीं लगा सकी है। कोतवाली के बाहर शव रखे जाने की जानकारी होते ही प्रभारी कोतवाली इंस्पेक्टर शशांक राजपूत ने आक्रोशित लोगों को समझाने का प्रयास किया।
थोड़ी देर बाद सीओ सिटी सुरेंद्र नाथ भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों को आरोपी का जल्द गिरफ्तार किए जाने का आश्वासन दिया। जानकारी मिलते ही जिला पंचायत अध्यक्ष दीपू सिंह कोतवाली पहुंचे। जहां काफी प्रयास के बाद परिजनों को समझा-बुझाकर शव के साथ घर भेज दिया।

फोटो14एयूआरपी 13- रोते-बिलखते मृतका के पति देशराज को समझाते सीओ सिटी सुरेंद्र नाथ यादव।- फोटो : AURAIYA

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें