फोटो 14एयूआरपी15- सुभाष चौराहे पर लगी मिठाई की दुकान व खरीदारी करते लोग।
- फोटो : AURAIYA
औरैया। दीपावली पर लोगों ने बाजारों में जमकर खरीदारी की। पटाखों की दुकानों पर लोगों ने जमकर खरीदारी की। बाहर से आकर यहां काम करने वाले लोग रोडवेज बसों से घरों को रवाना हुए। कोरोना संक्रमण की वजह से बसों में लोगों को सिटिंग प्लान के तहत बैठा कर ले जाया जा रहा है। पटाखों की दुकानों पर जमकर खरीदारी हुई।
पटाखों के साथ ही सभी तरह के पटाखे बिके। दीपावली में भगवान को भोग लगाने व मेहमानों के लिए खुली मिठाई की अपेक्षा पैक मिठाई की डिमांड ज्यादा रही। दुकानों पर खासी भीड़ रही। वहीं, दुकानों के बाहर सड़कों पर वाहन खड़े होने से यातायात भी प्रभावित रहा। चौराहों पर पुलिस को भीड़ को हटाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। मिठाई की दुकानों पर भी भीड़ रही।
दीपावली के दिन भगवान गणेश व मां लक्ष्मी की पूजा में कमल के फूल का विशेष महत्व माना जाता है। फूल मंडी में अन्य फूलों के साथ कमल के फूलों की विशेष डिमांड रही। एक कमल का फूल 60 रुपये से लेकर 100 रुपये तक बिका है। गुलाब व गेंदे के फूलों की माला व लड़ी लोगों ने घरों को सजाने व भगवान को पहनाने के लिए खरीदे। माली कल्लू ने बताया कि दीपावली के दिन बहुत अच्छी बिक्री हुई है। देर शाम को कमल के फूल मंडी से गायब हो गए।
सिटिंग प्लान के साथ बसों से गए लोग
दीपावली में अपने घरों व रिस्तेदारों के यहां जाने वाले लोग सुबह से रोडवेज बस स्टैंड पर इकट्ठा होने लगे। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए बसों में लोगों को सिंटिग प्लान के साथ उनके गंतव्य ले जाया गया। अधिकारियों ने बसों के चालक व परिचालक को सख्त निर्देश दिए हुए है।
फोटो 14एयूआरपी16- फूल मंडी में सजी दुकानें व फूलों के रेट पूछता ग्राहक- फोटो : AURAIYA